विविध भारती की दो बेटियाँ खो गई है - एक का नाम है अनुरंजनि और दूसरी का नाम है जिज्ञासा
इनका विवरण हम आपको बता दें -
अनुरंजनि कुछ ही दिनों से लापता है। इसकी उमर लगभग 30 साल है। यह 30 मिनट लम्बी है। यह बहुत सुरीली है। इसे शास्त्रीय संगीत का बहुत अच्छा ज्ञान है।
जिज्ञासा बहुत दिनों से लापता है। इसकी उमर लगभग 15 साल है। यह 15 मिनट लम्बी है। इसे सामान्य ज्ञान की बहुत अच्छी जानकारी है।
अगर किसी को इन दोनों - अनुरंजनि और जिज्ञासा के बारे में पता चले तो कृपया नीचे बताए गए पते पर जानकारी दें -
रेडियोनामा
C/O विविध भारती
आकाशवाणी
सबसे नए तीन पन्ने :
Tuesday, April 29, 2008
Subscribe to:
Posts (Atom)