सबसे नए तीन पन्ने :

Showing posts with label इरफ़ान. Show all posts
Showing posts with label इरफ़ान. Show all posts

Wednesday, February 27, 2008

बरसों से सुनी जाती एक धुन और कलाकार अज्ञात

यह धुन दुनिया के एक बडे रेडियो पर आप बरसो‍ से सुनते आये है‍। बताइये ये कहां सुनी और किसकी बजाई या तैयार की हुई है?


और अब सुनिये फ़ायर नाइट नाम की यह रचना जिसे प‍डित रविशंकर ने लॉस एंजेल्स में लगी उस आग के बाद 1961 में तैयार किया था जिसमें भारी तबाही हुई थी. राग धानी के इर्द-गिर्द इस कम्पोज़ीशन में बाँसुरी,तबला-ढोलक और डमरू की मदद से एक शिव-तांडव और तबाही की थीम को जैज़ की ज़मीन पर इंम्प्रोवाइज़ किया गया है.

-------------------------------
ऐंजिल रिकॉर्ड्स - 7243567023-2

Wednesday, November 21, 2007

टाइम नईं है बाप !


क्विज़ रेडियो में आये सभी दोस्तो का शुक्रिया.
अभी जब जवाब भेज चुका तो देखा अन्नपूर्णा जी भी आ गईं. शायद मैं और वो एक ही समय पर अपने कीबोर्ड खटका रहे थे.
बहरहाल अन्नपूर्णा जी के लिये मुकेश के गाये कुछ गानों का गुलदस्ता.
यह हमारे उन परम मित्र रामसनेही के लिये भी है जिन्हें ज़िंदगी मे टाइम नहीं है लेकिन मुकेश को सुनने का अरमान भी है.

Tuesday, November 20, 2007

रेडियो क्विज़ टाइम: गाने पहचानिये

मित्रो‍ पहचानिये कि इस एक ट्रैक में‍ कौन-कौन से गाने हैं ?
पीयूष मेहता से माफ़ी के साथ.

Saturday, September 29, 2007

बताइये कौन सा गाना है

क्विज़ रेडियो- एक
यारों ने इतनी बार ये गाने सुने हैं कि गाने की opening music सुनते ही उसके साथ गुनगुना उठते हैं. अस्सी फ़ीसदी बार ये सटीक निकलता है. आप का कहना है कि सौ फ़ीसदी सही होता है, तो आपकी ही बदगुमानियों से टकराएगा ये शुरुआती टुकड़ा.
बूझिये कि कौन सा गाना है?
क्ल्यू: फ़िल्म में अशोक कुमार और मधुबाला मुख्य भूमिकाओं में.






अपनी राय दें