सबसे नए तीन पन्ने :

Showing posts with label सेक्षोफोन. Show all posts
Showing posts with label सेक्षोफोन. Show all posts

Saturday, June 25, 2011

सेक्सोफोन वादक सुरेश यादवसे एक साक्षात्कार

रेडियोनामा के पाठको और दर्शको,

आपको याद होगा मैनें दि. 16 जून, 2011 को रेडियो श्रीलंका की उद्दघोषिका कांचनमालाजी के जन्मदिन की पोस्ट के अंतर्गत बताया था कि उस दिन कई प्रकार के सेक्सोफोन और अन्य विन्ड वाद्यो के जानेमाने वादक कलाकार सुरेश यादवजी से मुलाकात का दृष्यांकन करने वाला था । वैसे सैद्धांतिक तौर पर यह मुलाकात एक लम्बे समय से तय थी. तो इस बार उनके सुरत आने का समाचार जब उन्होंने मुझे दिया तब मेरी खुशी का तो कहना ही क्या ? मैं समय तय करके उनके पास पहूँचा और जैसा भी परिणाम अपने मर्याद्दित साधनो से मैं पा सका वह आप के सामने प्रस्तुत है ।

तो दृष्यांकन को नीचे देखिये और सुनिये उनके संगीतमय जीवन के बारेमें ।


               

पियुष महेता । सुरत-395001.

Tuesday, May 10, 2011

विन्ड इन्स्त्रूमेन्ट्स के वादक कलाकार सुरेश यादवजी को जनम दिन की बधाई



आदरणिय पाठक गण, आज यानि दि. 10 मई को भारतीय फिल्म संगीत में अल्टो सेक्षोफोन, सुप्रानो सेक्षोफोन, सुप्रानिनो सेक्षोफोन, क्लेरीनेट और वेस्टर्न फ्ल्यूट वादन द्वारा सालों से कई संगीत कारों के साथ तथा एक वाद्यवृंद एरेन्जर के रूपमें विषेष प्रदान करने वाले श्री सुरेष यादव की जनम तारीख़ है । तो इस अवसर पर रेडियोनामा की और से उनको शुभ: कामनाएँ प्रदान करता हूँ । आज रेडियो श्री लंकासे श्रीमती ज्योति परमारजीने मेरे द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उनको जनम दिन की शुभ: कामनाएँ प्रदान की पर उनकी लायब्रेरी का समय सुबह का नहीं होते हुए वे उनकी धून का सिर्फ़ जिक्र कर सकी पर धूने सुनवा नहीं सकी, जिसकी रेकोर्डिंग पूणे के रेडियो श्रोता श्री गिरीष मानकेश्वर द्वारा प्राप्त हुई है तो इन के प्रति घन्यवाद कहते हुए नीचे इस संदेश को सुनिये ।



और अब देख़ीये भी और सुनिये भी, नीचे गुजरात के बिल्लीमोरा शहरमें दि. 20 फरवरी, 2010 के दिन उनका सजीव शॉ प्रसिद्ध एकोर्डियन वादक श्री सुमीत मित्रा के साथ किया था, उसमें से कुछ आईटम्स या उसके कुछ अंश प्रस्तूत किये है । उम्मीद है कि आप उनका मझा लेंगे ।
बन के पंछी-(फिल्म : अनारी) क्लेरीनेट पर


एक दो तीन-(फिल्म : तेजाब)-सुप्रानिनो सेक्षोफोन पर् (जो मूल फिल्ममें भी इन्होंने ही बजाया है ।)


एक प्यार का नग्मा है – (फिल्म: शोर) अल्टो सेक्षोफोन पर


माय हार्ट इझ बिटींग (फिल्म ज्यूली) वेस्टर्न फ्ल्यूट (जो मूल फिल्म में उन्होंने ही बजाया है )


चोली के पीछे क्या है –(खल नायक) सुप्रानिनो सेक्षोफोन पर (जो मूल फिल्ममें उन्होंनें ही बजाया है )


तो एक बार फ़िर सुरेष यादवजीको जनम दिन की शुभ: कामनाएँ और वे सो साल तक़ इसी तरह बजाते रहे वैसी शुभ: कामना ।
पियुष महेता
सुरत-395001.

Tuesday, July 13, 2010

स्व. मनोहरी सिंह के आज हुए देहान्त पर श्रद्धांजलि

आदरणीय पाठकगण,

पिछले दि. 8 मार्च, 2010 के दिन जानेमाने अल्टो सेक्सोफोन और वेस्टर्न फ्ल्यूट वादक और एक जमाने में मेन्डोलीन और क्लेरिनेट वादक भी रह चूके (याद किजीये श्री युनूसजी द्वारा विविध भारती की केन्द्रीय सेवा के राष्ट्रीय प्रसारण में प्रस्तुत साक्षात्कार-आज के मेहमान अन्तर्गत ) श्री मनोहरी सिंहजी की जन्म तारीख पर उनको बधाई देती हुई पोस्ट प्रकाशीत की थी । उस समय मैंनें श्यामराज जी से उनका मोबाईल नं पा कर उनको बधाई भी दी थी । उस समय भी उनके नादूरस्त स्वास्थ्य का पता तो था पर इनको श्रद्धांजलि प्रस्तूत करने का अवसर इतनी ज़ल्दी आयेगा वह माननेको जी नहीं चाहता । तो इस अवसर पर रेडियोनामा की और से उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 'नाज' फिल्म के गीत आंखो में दिल है....तूम कहाँ हो तूम कहाँ (संगीत -स्व. अनिल विश्वास)'ए बजाई हुई धुन को फ़िर एक बार इस मंच पर प्रस्तूत किया है । यह धून कुछ साल पहेले नेट से प्राप्त हुई थी, जो लिन्क आज मूझे याद नहीं है और यह 78 RPM मोनो रेकोर्ड था, जिसका जिक्र भी युनूसजी के साथ उसी रेडियो मुलाकातमें मनोहरीदा ने किया ही था ।




पियुष महेता ।
(सुरत)
13 जूलाई-2010

Monday, March 8, 2010

8 मार्च मशहूर सेक्सोफ़ोन वादक श्री मनोहरी सिंह को जन्मदिन की बधाई

आदरनिय पाठकगण,

पिछले साल दि. 9 मार्च के दिन सुरतमें जानेमाने सेक्षोफोन और वेस्टर्न फ्ल्यूट वादक श्री श्यामराजजी से सुरतमें हुई मुलाकातका दृष्यांकन रेडियोनामा पर मैंनें उसके कुछ दिन पश्चात प्रस्तूत किया था । उस बातहीत के दौरान श्यामराजजीने दि. 8 मार्च के, उनसे सिनीयर सेक्सोफोन, वेस्टर्न फ्ल्यूट और एक जमानेमें मेन्डोलीन और क्लेरिनेट वादक भी रह चूके (याद किजीये श्री युनूसजी द्वारा विविध भारतीकी केन्द्रीय सेवा के राष्ट्रीय प्रसारण में प्रस्तूत साक्षात्कार-आज के मेहमान अन्तर्गत ) श्री मनोहरी सिंहजी की जन्म तारीख है । तो इस अवसर पर रेडियोनामा की और से उनको बधाई देते हुए और इस फनमें उनके लम्बे अरसे तक़ सक्रियता बनी रहेने की कामना करते हुए नीचे नाझ फिल्म के गीत आंखो में दिल है....तूम कहाँ हो तूम कहाँ (संगीतप-स्व. अनिल विश्वास)को प्रस्तूत किया है । यह धून कुछ साल पहेले नेट से प्राप्त हुई थी, जो लिन्क आज मूझे याद नहीं है और यह 78 RPM मोनो रेकोर्ड था, जिसका जिक्र भी युनूसजी के साथ उसी रेडियो मुलाकातमें मनोहरीदाने किया ही था ।




(यहा कम से कम मेरे लिये नया प्लेयर मिलने पर ता. 5 मार्च की केरशी मिस्त्री (पियानो-सोलोवोक्ष) वाली पोस्ट भी एक धून के साथ संशोधईत की गई है, इतना बता देना उचीत मानता हूँ ।
पियुष महेता ।
(सुरत)
8 मार्च-2010

अपनी राय दें