हम साहिर लुधियानवी , मज़रूह सुल्तानपुरी , आनन्द बक्षी के नाम अच्छी तरह जानते हैं परन्तु हम में से ज्यादातर लोगों के लिए प्रसून जोशी , स्वानन्द किरकिरे , पियूष मिश्रा , सय्यद क़ादरी जैसे नए गीतकार अपरिचित क्यों हैं ? इनके नए होने के अलावा इनकी एक जायज शिकायत है । एफ़ एम रेडियो और संगीत चैनल गीत प्रसारित करने के पहले आकाशवाणी और विविध भारती की तरह गीतकार का नाम की घोषणा नहीं करते । इरफ़ान भाई जवाब दो ?
नए गीतकारों से बातचीत के आधार पर कल के ' द हिन्दू ' के शुक्रवारीय परिशिष्ट में अनुज कुमार ने एक अच्छा लेख लिखा है । आप भी पढ़ें ।
