सबसे नए तीन पन्ने :

Tuesday, September 8, 2009

फ़िल्म प्रेमनगर का सुर मन्दिर का गीत

वर्ष 1975 के आसपास रिलीज फिल्म प्रेमनगर का एक गीत आज याद आ रहा है जिसे बहुत दिनों से रेडियो से नही सुना.

लता जी के गाए इस गीत को हेमामालिनी पर फिल्माया गया है. इसके जो बोल याद आ रहे है वो है -

ये कैसा सुर मंदिर है जिसमे संगीत नही
गीत लिखे दीवारों पे गाने की रीत नही

मूरत रख देने से क्या मंदिर बन जाता है
यूं ही पडा रहने से शीशा पत्थर बन जाता है
वो पूजा कैसी पूजा जिसमे प्रीत नही

पता नहीं विविध भारती की पोटली से कब बाहर आएगा यह गीत…

अपनी राय दें