वर्ष 1973 के आसपास एक फिल्म रिलीज हुई थी - इन्तेजार
इस फिल्म के नायक राकेश पाण्डेय हैं जिनकी बतौर नायक यह शायद पहली फिल्म हैं। बाद में वह चरित्र भूमिकाएं और धारिवाहिको में भी नजर आने लगे। इस फिल्म की नायिका हैं रिंकू जायसवाल जिसने शायद एकाध फिल्म ही की।
यह फिल्म बिलकुल भी नही चली पर इसके गाने रेडियो से बहुत बजा करते थे। खासकर किशोर कुमार का गाया गीत जिसके बोल मुझे याद नही आ रहे हैं।
पता नहीं विविध भारती की पोटली से कब बाहर आएगा यह गीत…
