उमर क़ैद नाम की एक पुरानी फ़िल्म फ़िल्म है जिसके मुकेश के गाए गीत अक्सर हम भूले-बिसरे गीत कार्यक्रम में सुनते रहते है।
उमर क़ैद नाम की एक फ़िल्म सत्तर के दशक में भी आई थी जिसके नायक है विनोद मेहरा जो शायद पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में है। शायद फ़रीदा जलाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस फ़िल्म का भी एक रोमांटिक युगल गीत मुकेश ने गाया है जिसमें साथी आवाज़ लता जी या आशा जी की है जो अक्सर विविध भारती से सुनवाया जाता है -
याद रहेगा प्यार का ये रंगीन ज़माना याद रहेगा
इसी फ़िल्म का एक समूह गीत है जो लोकगीत जैसा है। बहुत सारी गायिकाओं की आवाज़े है। यह शायद शादी-ब्याह का गीत है। यह गीत लम्बा है। पहले भी कभी-कभार ही सुनवाया जाता था। अब तो लम्बे समय से इसे सुना ही नहीं। इसके मुख्य बोल कुछ अलग है जो शायद हिन्दी नहीं किसी बोली के है, वैसे मुझे इसका एक भी बोल याद नहीं आ रहा।
पता नहीं विविध भारती की पोटली से कब बाहर आएगा यह गीत…
सबसे नए तीन पन्ने :
Tuesday, December 22, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

6 comments:
phinjauda bhk gayi phinjauda bhak Asha Bhonsle [+], Minu Purshottam [+], Mohammed Rafi [+] [trio,+] Sonik Omi Gulshan Bawra Umar Qaid 1975
[1970..1979] Jeetendra, Reena Roy, Sunil Dutt, Asrani, Vinod Mehra, Moushmi Chatterjee
गीत को यहां http://www.mp3hungama.com/music/index.php?action=album&id=5352 से डाउनलोड करके आराम से सुन लें ।
डाउन लोड न कर पाएं तो मुझे subeerin@gmail.com पर मेल कर दें मेरे पास गीत है ।
हां ये तो मुझे भी नहीं पता कि ये किस भाषा के शब्द हैं । सुनने में सिंधी जैसे लग रहे हैं ।
धन्यवाद पंकज जी !
मैं डाउनलोड करने की कोशिश कर रही हूँ।
आपकी बात पढ़कर पुराने रेडियो के दिन याद आ गए। सच में, विविध भारती ने ऐसे कई अनमोल गीत हमारी यादों में बसाए हैं। कुछ गाने इतने कम सुनने को मिलते हैं कि उनकी धुन तो याद रहती है, लेकिन बोल धीरे-धीरे धुंधले पड़ जाते हैं। बहरहाल, मेरा यहाँ आने का एक कारण और भी है। हम लोग मुंशी प्रेमचंद जी की आगामी पुण्यतिथी ३१ जुलाई २०२६ के अवसर पर प्रेमचंद महोत्सव के अंतर्गत "५० दिनों में ५० कहानियाँ" बनाने, सुनाने (और जुटाने की भी!) की ओर प्रयासरत है. अगर आपकी रूचि हो तो इस अभियान में आपका सहर्ष स्वागत है.
अधिक जानकारी आपको यहाँ मिल जाएगी - HindiDiscussionForum dot com
धन्यवाद!
Post a Comment
आपकी टिप्पणी के लिये धन्यवाद।