सबसे नए तीन पन्ने :

Showing posts with label लावण्‍या. Show all posts
Showing posts with label लावण्‍या. Show all posts

Friday, October 3, 2008

रेडियोनामा की विशेष पेशकश---विविध भारती के शुरूआती दिनों की विकल याद---लावण्‍या शाह के शब्‍दों में

( लावण्‍या जी रेडियोनामा पर लिखती रही हैं । वे विविध भारती के पितृपुरूष पंडित नरेंद्र शर्मा की सुपुत्री हैं और आजकल परदेस में रहती हैं । विविध-भारती के शुरूआती दिनों की यादों पर केंद्रित ये आलेख उन्‍होंने रेडियोनामा के विशेष आग्रह पर लिखा है----) 

बधाई हो जी बधाई ..
आप सारे श्रोताओँ को और दूर परदेस मेँ बसे या भारत मेँ विविध भारती के रंगारंग कार्यक्रमोँ को सुन रहे अनगिनत रसिक श्रोताओँ को विविध भारती के स्‍वर्ण जयँती के उपलक्ष्य मेँ अनेकोँ बधाईयाँ ! आशा है आपकी ईद बढिया मनी होगी और नवरात्र के उत्सव का आप भरपूर आनँद ले रहे होँगेँ ...आज आपके सामने विविध भारती की शिशु अवस्था की यादेँ लेकर लौटी हूँ ..
 
जनाब रिफत सरोश जी ने हमेँ यह बतलाया था कि, कैसे  पहले इन्डियन पीपल्स थियेटर यानी इप्टा रंगमंच की दुनिया में सक्रिय था ..वहीँ किसी कार्यक्रम मेँ रि‍फत साहब ने नाटक के सूत्रधार की आवाज़ सुनी और ये भी जान लिया कि श्रोता जिस आवाज़ के जादू से बँधे हुए से थे वह हिन्दी कविता से नाता रखते कवि नरेन्द्र शर्मा थे.
 
भारत की स्वतँत्रता के बाद आकाशवाणी की नीति मेँ परिवर्तन आया और रेडियो के लिये हिन्दी लेखकोँ और कवियोँ की तलाश जारी हुई. नीलकँठ तिवारी, रतन लाल जोशी, सरस्वती कुमार दीपक, सत्यकाम विध्यालँकार, वीरेन्द्र कुमार जैन, किशोरी रमन टँडन,डा. शशि शेखर नैथानी, सी. एल्. प्रभात, के. सी. शर्मा भिक्खु, भीष्म साहनी जैसे हिन्दी के अच्छे खासे लोग रेडियो प्रोग्रामोँ मेँ हिस्सा लेने लगे.

अब रि‍फत सरोश जी के शब्दोँ मेँ आगे की कथा सुनिये ..
 
" उन्हीँ दिनोँ हम लोगोँ ने पँ. नरेन्द्र शर्मा को भी आमादा किया- एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया- " कवि और कलाकार" उसमेँ सँगीत निर्देशक अनिल बिस्वास, एस्. डी. बर्मन, नौशाद और शैलेश मुखर्जी ने गीतोँ ,गज़लोँ की धुनेँ बनाई । शकील, साहिर और डाक्टर सफदर "आह" के अलावा नरेन्द्र जी भी इस प्रोग्राम के लिये राजी हो गये - नरेन्द्र जी के एक अनूठे गीत की धुन अनिल बिस्वास ने बनाई थी, जिसे लता मँगेशकर ने गाया था - " युग की सँध्या कृषक वधू -सी, किसका पँथ निहार रही "
पहले यह गीत कवि ने स्वयँ पढा, फिर इसे गायिका ने गाया उन दिनोँ आम चलते हुए गीतोँ का रिवाज हो गया था और गज़ल के चकते दमकते लफ्ज़ोँ को गीतोँ मेँ पिरो कर अनगिनत फिल्मी गीत लिखे जा रहे थे - ऐसे माहौल मेँ नरेन्द्र जी का यह गीत सभी को अच्छा लगा, जिसमेँ साहित्य के रँग के साथ भारत भूमि की सुगँध भी बसी हुई थी - और फिर नरेन्द्र जी हमारे हिन्दी विभाग के कार्यक्रमोँ मेँ स्वेच्छा से आने लगे - एक बार नरेन्द्र जी ने एक रुपक लिखा - " चाँद मेरा साथी " उन्होँने चाँद के बारे मेँ अपनी कई कवितायेँ जो विभिन्न मूड की थीँ एक रुपक लडी मेँ इस प्रकार पिरोई थी कि मनुष्य की मनोस्थिति सामने आ जाती थी - वह सूत्र रुपक की जान था - मुझे रुपक रचने का यह विचित्र ढँग बहुत पसँद आया और आगे का प्रयोग किया -

मैँ  बम्बई रेडियो पर हिन्दी विभाग मेँ स्टाफ आर्टिस्ट था और अब्दुल गनी फारुकी प्रोग्राम असिस्टेँट ! फारुकी साहब नरेन्द्र जी से किसी प्रोग्राम के लिये कहते , वे फौरन आमादा हो जाते - आते , और अपनी मुलायम मुस्कुराहट और शान्त भाव से हम सब का मन मोह लेते ! 

 
समय ने एक और करवट बदली उस समय के सूचना तथा प्रसारण मँत्री डा. बी.वी. केसकर फिल्मी गानोँ से आज़िज थे मगर पब्लिक गाना सुनना चाहते थे - केसकर साहब ने एक व्यापक कार्यक्रम बनाया कि आकाशवाणी के बडे बडे केन्द्रोँ पर लाइट म्युजिक यूनिट ( प्रसारण गीत विभाग ) बनायेँ जायेँ, परन्तु उनमेँ फिल्मी गानोँ जैसा छोछोरापन और बाजारुपन न हो ! बम्बई मेँ इस भाग के प्रोड्युसर नरेन्द्र जी नियुक्त किये गये - कल तक नरेन्द्र शर्मा हमारे अतिथि बनकर आया करते थे , अब वे, जिम्मेदार और प्रभावशाली अफसर बन गये जिनकी डायरेक्ट पहुँच मँत्री महोदय तक थी और हमने देखा कि बी. पी. भट्ट जैसे स्टेशन डायरेक्टर उनके आग पीछे घूमने लगे परन्तु नरेन्द्र जी की मुस्कुराहट मेँ वही मुलायमियत और वही रेशमीपन था ! वह सहज भाव से हम लोगोँ से बातेँ करते - 
 
उनको एक अलग कमरा दे दिया गया था प्रसार गीत विभाग भारतीय सँगीत का एक अँग नहीँ, बल्कि हमारे हिन्दी सेक्शन का एक हिस्सा था और नरेन्द्र जी की वजह से सेक्शन चलाने मेँ हमेँ बडी आसानी थी - कहीँ गाडी नहीँ रुकती थी , चाहे आर्टिस्‍टों का मामला हो या टेपोँ और स्टुडियो
का ! उन्होँने हिन्दी सेक्शन के अन्य कामोँ मेँ हस्तक्षेप करना उचित नहीँ समझा उन्हेँ प्रसार गीत से ही सरोकार था आधे दिन के लिये दफ्तर आते थे - या तो सुबह से लँच तक या लँच के बाद शाम तक ! अपने ताल्लुकात की वजह से उन्होँने फिल्मी दुनिया के मशहूर सँगीतकारोँ से प्रसार गीतोँ की धुनेँ बनवाईँ जैसे नौशाद , एस. डी बर्मन, सी. रामचन्द्र, राम गांगुली, अनिल बिस्वास, उस्ताद अली अकबर खाँ और कोई ऐसा फिल्मी गायक न था जिसने प्रसार गीत न गाये होँ - लता मँगेशकर, आशा भोँसले, गीता राय, सुमन कल्याणपुर, मुकेश, मन्ना डे, एच. डी. बातिश, जी. एम्. दुर्रानी, मुहम्मद रफी, तलत महमूद, सुधा मल्होत्रा - सब लोग हमारे बुलावे पर शौक से आते थे - यह नरेन्द्र जी के व्यक्तित्त्व का जादू था -
एक सप्ताह मेँ एक दो गाने जरुर रिकार्ड हो जाते, जो तमाम केन्द्रोँ को भेजे जाते आज मैँ अनुभव करता हूँ कि, नरेन्द्र जी का एक यही कितना बडा एहसान है आकाशवाणी पर कि उन्होँने उच्चकोटि के असँख्य गीत प्रसार विभाग द्वारा इस सँस्था को दिये !
 
आकाशवाणी को बदनामी के दलदल से निकालने और प्रोग्रामोँ को लोकप्रिय बनाने मेँ नरेन्द्र जी का महत्त्वपूर्ण योगदान है " प्रसार -गीत " तो उसकी एक मिसाल है परन्तु जो अद्वितीय कार्य उन्होँने किया वह था, " विविध भारती " की रुपरेखा की तैयारी तथा प्रस्तुति ! अपने मित्र तथा आकाशवाणी के महानिर्देशक श्री जे. सी. माथुर के साथ मिलकर नरेन्द्र जी ने आल इँडीया वेरायटी प्रोग्राम का खाका बनाया जिसका अति सुँदर नाम रखा " विविध भारती " आकाशवाणी का ऐसा इन्कलाबी कदम था जिसने न सिर्फ उस की खोई हुई साख वापस दिलाई, बल्कि आकाशवाणी के श्रोताओँ मेँ नई रुचि पैदा की और उसमेँ हलके -फुलके प्रोग्रामोँ द्वारा राष्ट्रीयता और देश प्रेम का एहसास जगाया और आगे चलकर यह कार्यक्रम आकाशवाणी के लिये " लक्ष्मी का अवतार " साबित हुआ - इस तमाम आकाशवाणी के इतिहास मेँ उनका नाम सुनहरे अक्षरोँ मेँ लिखा जायेगा -
 
मेरे फरिश्तोँ को भी पता न था कि नरेन्द्र जी जैसे विद्वान मेरे बारे मेँ इतनी अच्छी राय रखते हैँ कि जब "विविध भारती " विभाग की स्थपना होने लगी तो उन्होँने अपने असिस्टँट प्रोद्युसरोँ के लिये जहाँ दिल्ली से बी. एस्. भटनागरजी, विनोद शर्मा, सत्येन्द्र शरत्` और नागपुर से भृँग तुपकरी को चयन किया तो बम्बई से मुझे योग्य समझा और मेरा नाम हिन्दी प्रोड्युसरोँ की सूची मेँ रखा इस प्रकार मेरी ज़िन्दगी मेँ एक नया मोड लाने मेँ नरेन्द्र जी का एह्सान है - उन दिनोँ आकाशवाणी मेँ " आसिस्टेँट प्रोड्यूसर " बनना बडे गौरव की बात समझी जाती थी
 
जब विविध भारती के लिये नमूने के प्रोग्राम तैयार किये जाते थे, तो मैँने नरेन्द्र जी की " चाँद मेरा साथी " वाली टेकनीक को अपनाकर गज़लोँ और गीतोँ का मिलाजुला प्रोग्राम " गजरा " बनाया जिसमेँ हल्की फुल्की चटाखेदार हिन्दुस्तानी जबान की कम्पेयरिँग मेँ पिरोया - यह पहला प्रोग्राम था जो श्री जे. सी. माथुर को सुनाया गया था और उन्हेँ पसँद आया " यह आकाशवाणी का पँचरँगी प्रोग्राम है - विविध भारती, गजरा ! गीत के रँग -बिरँगे फूलोँ से बनाया गया - गजरा "
 
बीच मेँ एक बात याद आ गई - नरेन्द्र जी अच्छे खासे ज्योतीषी भी थे - " विविध भारती " प्रोग्राम पहली जुलाई को शुरु होने वाला था - फिर तारीख बदली आखिर पँडित नरेन्द्र शर्मा ने अपनी ज्योतिष विध्या की रोशनी मेँ तय किया कि यह प्रोग्राम ३ अक्तूबर १९५७ के शुभ दिन से शुरु होगा और प्रोग्राम का शुभारँभ हुआ तो " विविध भारती " का डँका हर तरफ बजने लगा -
लेखक: ज़नाब रीफत सरोश साहब ....

( आगे की कथा ..फिर कभी सुनाऊँगी ..आज इतना ही ..कहते हुए आपसे आज्ञा ले रही हूँ ...और मेरे पापा जी के लगाये इस पवित्र बिरवे को आज हरा भरा सघन पेड़ बना हुआ देखकर विविध भारती व आकाशवाणी सँस्था को सच्चे ह्र्दय से शुभकामनाएँ दे रही हूँ !
 
ईश्वर करेँ कि हर इन्सान जो इनसे जुडा हुआ है कार्यक्रम प्रस्‍तुतकर्ता या श्रोता के रुप मेँ, चाहे देशवासी होँ या परदेसी श्रोता, मित्र व साथी, सभी को बधाई देते अपार हर्ष हो रहा है !
शुभम्-भवति ..
स-स्नेह सादर-
- लावण्या

Thursday, November 29, 2007

आईये रिफत सरोश के संस्‍मरणों के सहारे चलें रेडियो के पुराने दिनों में

लावण्‍या जी आज लाईं हैं रिफत सरोश के संस्‍मरण । लेकिन उनकी पोस्‍ट को पेश करने से पहले मैं कुछ कहने की गुस्‍ताखी़ कर रहा हूं । जो लोग रिफत साहब को नहीं जानते ये बातें उनके लिए । रिफत सरोश रेडियो की एक जानी मानी हस्‍ती रहे हैं । शायरी और उर्दू ड्रामे में उनका उल्‍लेखनीय योगदान रहा है । रिफत रेडियो के उन लोगों में से एक रहे हैं जिनमें कार्यक्रमों को लेकर रचनात्‍मकता और दूरदर्शिता थी । उनकी कई पुस्‍तकें भी प्रकाशित हो चुकी हैं । विविध भारती के आरंभिक दिनों में रिफत सरोश ने भी अपना उल्‍लेखनीय योगदान दिया था । पुराने लोगों से सुन सुनकर जितना जान पाया हूं उसके मुताबिक रिफत साहब उन दिनों आकाशवाणी मुंबई में थे जब विविध भारती को दिल्‍ली से मुंबई लाया गया था । अब ये नया प्रसंग आ गया ना, जी हां विविध भारती का आरंभ तीन अक्‍तूबर 57 को दिल्‍ली में हुआ । फिर थोड़े दिनों बाद विविध भारती को मुंबई लाया गया फिर दिल्‍ली और फिर अंतत: मुंबई ले आया गया । ख़ैर इस संस्‍मरण को पढ़कर आप अगले भागों का इंतज़ार ज़रूर करेंगे । रेडियो में काम कर रहे मेरे जैसे बहुत बहुत बाद के लोगों के लिए इसमें बसे हैं पुराने लोगों के किस्‍से जो आज भी स्‍टूडियो के गलियारों में गूंजते हैं । ----युनुस

चलिये जनाब 'रिफअत सरोश " साहब ने ...अपने सँस्मरणात्मक लेख मेँ ..क्या क्या यादेँ बाँटीँ हैँ उन्से आज मुखातिब हुआ जाये ...

इप्टा = माने इन्डियन पीपल्स थियेटर के पहले का स्वरुप क्या था ? जी हाँ इसका पूर्वरुप था " कल्चरल स्क्वाड " जो वह " बाँये बाजू " का कलचरल विँग था !यानी नृत्य,सँगीत, और नाटकोँ के जरीये साम्राज्यित पर चोट की जाती थी कुचली हुई जनता को सिर उठाने, अपना हक मनवाने और आज़ादी की जँग मेँ आगे बढने के लिये उसी से तैयार किया जाता था.
ये मैँ नहीँ कह रही हूँ - इसे लिखा है, जनाब 'रिफअत सरोश " साहब ने ...अपने सँस्मरणात्मक लेख मेँ ..
वे आगे लिखते हैँ कि, " एक ज़माने तक, नाच - गानोँ के प्रोग्रामोँ मेँ हिस्सा लेना तो दरकिनार,मेरे नज़दीक ऐसे प्रोग्राम देखना भी एक तरह से ऐब था.लेकिन १९४५ ई. मेँबम्बई पहुँच कर मेरी अखलाकियात ( नैतिकता )की रस्सी कुछ ढीली हो गई थी उर मैँ इस तरह के प्रोग्राम कि जिसमे अश्लील्ता न हो !
उन दिनोँ की बात है, कि बँबई के कावसजी जहाँगीर होल मेँ "कलचरल स्क्वाड " का एक प्रोग्राम हुआ , जिसकी सूचना मुझे, अपने एक दोस्त प्रेमधवन से मिली जो शायर तो हैँ ही, डाँसर भी हैँ.
हाल खचाखच भरा हुआ था. परदे के पीछे से एनाउन्सर की आवाज़ और वाक्योँ मेँ साहित्यिक पुट तथा बातसे असर पैदा करने का सलीका था सुननेवालोँ पर १ मानो प्रोग्राम की बागडोर उस आवाज़ से बँधी थी ! मालूम हुआ कि ऐसे प्रोग्राम का सँचालन कर रहे थे नरेन्द्र जी अपने विशेष रोचक अन्दाज मेँ !
जब "कल्चरल स्क्वाड " पर उस समय की सरकार ने पाबँदी ला दी थी तो उसकी जगह इप्टा ने ले ली !
इप्टा और उसकी सरगर्मियोँ और कामयाबियोँ से थियेटर की दुनिया खूब वाकिफ थी.बँबई मेँ इस के पौधे को अपनी कला से सीँचनेवाले थे नरेन्द्र जी के कई साथी, जिनमेँ प्रमुख हैँ ख्वाजा अहमद अब्बास ( जिन्होँने आ के सुपर स्टार अमिताभ को अपनी फिल्म "सात हिन्दुस्तानी " मेम पहली बार फिल्म मेँ काम करने का मौका दिया था ) ( ये टिप्पणी - लावण्या की है ) बलराज साहनी, प्रेम धवन और उनके बाद शैलेन्द्र, हबीब तनवरी, मनी रबाडी, और शौकत व कैफी आज़मी इत्यादि.
अवामी ज़िन्दगी से नरेन्द्र जी की कुर्बत देखकर मेरे दिल मेँ उनकी इज्जत पहले ही दिन से पैदा हो गयी थी.
फिर कुछ दिन बाद जब मैँ आल इन्डिया रेडियो मेँ मुलाजिम हुआ तो मालूम हुआ कि किसी मतभेद की वजह से हिन्दी के लेखक और कवि आल इन्डिया रेडियो के कार्यक्रमोँ मेँ भाग ही न लेते थे - ले दे कर एक गोपाल सिँह नेपाली थे , जो
कभी कभी कविता पाठ करने आ जाते थे. कोई और प्रसिध्ध साहित्यकार इधर का रुख न करता था हाँ डा. मोतीचन्द्र ( जो प्रिन्स ओफ वेल्स म्युझियम के प्रमुख , कर्ता धर्ता थे ) और रणछोड लाल ज्ञानी जरुर आते थे.
और फिर देश स्वतँत्र हुआ. भाषा सम्बधी आकाशवाणी की नीति मेँ परिवर्तन आया. अब हम रेडियोवाले, हिन्दी लेखकोँ और कवियोँ की खोज करने लगे.
नीलकँठ तिवारी, रतन लाल जोशी, सरस्वती कुमार दीपक, सत्यकाम विध्यालँकार, वीरेन्द्र कुमार जैन, किशोरी रमन टँदन, डा. सशि शेखर नैथानी,सी. एल्. प्रभात, के. सी. शर्मा भिक्खु, भीष्म साहनी, - हिन्दी के अच्छे खासे लोग रेडियो के प्रोग्रामोँ मेम हिस्सा लेने लगे.
उन्हीँ दिनोँ हम लोगोँने पँ. नरेद्र शर्मा को भी आमादा किया कि वे हमारे प्रोग्रामोँ मेँ रुचि लेँ - वे फिल्मोँ के लिये लिखते थे.
एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, " "कवि और कलाकार" - उसमेँ सँगीत निर्देशक अनिल बिस्वास, अस. डी. बर्मन, नौशाद और सैलेश मुखर्जी ने गीतोँ और गज़लोँ की धुनेँ बनाईँ शकील, साहिर और डा.क्टर सफ्दर "आह" के अलावा नरेन्द्र जी के एक अनूठे गीत की धुन अनिल बिस्वास ने बनाई थी, जिसे लता मँगेशकर ने गाया था - " युग की सँध्या कृषक वधु सी,
किसला पँथ निहार रही "
पहले यह गीत कवि ने स्वयम्` पढा, फिर उसे गायिका ने गाया. उन दिनोँ आम चलते हुए गीतोँ का रिवाज़ हो गया था. और गज़ल के चमकते -दमकते लफ्ज़ोँ को गीतोँ मेँ पिरो कर अनगिनत फिल्मी गीत लिखे जा रहे थे. ऐसे माहौल मेँ नरेन्द्र जी का ये गीत सभी को अच्छा लगा , जिसमेँ , साहित्य के रँग के साथ भारत भूमि की सुगँध भी बसी हुई थी. और फिर हमारे हिन्दी विभाग के कार्यक्रमोँ मेँ नरेन्द्र जी स्वेच्छा से , आने जाने लगे.
एक बार नरेन्द्र जी ने, एक रुपक लिखा - " चाँद मेरा साथी " उन्होण्ने चाँद के बारे मेँ अपनी कई कवितायेँ जो विभिन्न मूड की थीँ, को रुपक की लडी मेँ इस प्रकार पिरोई थी कि मनिष्य की मनोस्थिति सामने आ जाती थी. वह सूत्र रुपक की जान था. मुझे रुपक रचने का यह विचित्र ढँग बहुत पसँद आया और आगे का प्रयोग किया.
मैँ, बम्बई रेडियो पर हिन्दी विभाग मेँ स्टाफ आर्टिस्ट था अब्दुल गनी फारुकी प्रोग्राम असिस्टेँट !
( ( क्रमश: ~~ अगले हिस्से मेँ पढिये किस तरह आकाशवाणी मेँ "विविधभारती " का एक स्वतँत्र इकाई के स्वरुप मेँ जनम हुआ ~~ )
--
Lavni :~~

Sunday, September 30, 2007

पंडित नरेंद्र शर्मा की अनमोल रचना थी 'युग की संध्‍या'

पंडित नरेंद्र शर्मा की सुपुत्री लावण्‍या जी का रेडियोनामा पर बड़ा स्‍नेह रहा है । पच्‍चीस सितंबर 2007 को लावण्‍या जी ने रेडियोनामा पर रेडियो के प्रसार गीत --नाच मयूरा नाच पर बड़े स्‍नेहसिक्‍त पोस्‍ट लिखी थी । प्रसार गीत के बारे में थोड़ी बातें और कहनी हैं । विविध भारती पर पहला गीत यही बजाया गया था । 'नाच मयूरा' नामक इस गीत को मन्‍ना डे ने गाया था और संगीतबद्ध किया था अनिल विश्‍वास ने । इसी पोस्‍ट में लावण्‍या जी ने जिक्र किया था पंडित जी के गीत 'युग की संध्‍या' का । जिसे लता मंगेशकर ने रिकॉर्ड तो किया लेकिन उस गीत की रिकॉर्डिंग कहीं खो गयी या कुछ तकनीकी खराबी की वजह से हमेशा के लिए मिट गयी । इस पोस्‍ट को आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं । आज लावण्‍या जी अपने संग्रह से खोजकर पंडित नरेंद्र शर्मा के उसी गीत की इबारत प्रस्‍तुत कर रही हैं ।
एक उत्‍कृष्‍ट रचना, अनमोल धरोहर । हम आभारी हैं कि उन्‍होंने रेडियोनामा के मंच से इसे आप तक पहुंचाने का सौभाग्‍य हमें दिया । लावण्‍या जी का स्‍नेह रेडियोनामा पर बना रहे । यही कामना है ।






युग की सँध्या
-----------------------------------------------------------------------------------
युग की सँध्या कृषक वधू सी किस का पँथ निहार रही ?
उलझी हुई समस्याओँ की बिखरी लटेँ सँवार रही ...
युग की सँध्या कृषक वधू सी ....

धूलि धूसरित, अस्त ~ व्यस्त वस्त्रोँ की,
शोभा मन मोहे, माथे पर रक्ताभ चँद्रमा की सुहाग बिँदिया सोहे,

उचक उचक, ऊँची कोटी का नया सिँगार उतार रही
उलझी हुई समस्याओँ की बिखरी लटेँ सँवार रही
युग की सँध्या कृषक वधू सी किस का पँथ निहार रही ?

रँभा रहा है बछडा, बाहर के आँगन मेँ,
गूँज रही अनुगूँज, दुख की, युग की सँध्या के मन मेँ,
जँगल से आती, सुमँगला धेनू, सुर पुकार रही ..
उलझी हुई समस्याओँ की बिखरी लटेँ सँवार रही
युग की सँध्या कृषक वधू सी किस का पँथ निहार रही ?

जाने कब आयेगा मालिक, मनोभूमि का हलवाहा ?
कब आयेगा युग प्रभात ? जिसको सँध्या ने चाहा ?
सूनी छाया, पथ पर सँध्या, लोचन तारक बाल रही ...
उलझी हुई समस्याओँ की बिखरी लटेँ सँवार रही
युग की सँध्या कृषक वधू सी किस का पँथ निहार रही ?

[ Geet Rachna :: Late Pandit Narendra Sharma :
Compiled By : Lavanya ]

Tuesday, September 25, 2007

रेडियो का प्रसार गीत--नाच मयूरा नाच--लावण्‍या शाह का लेख


प्रसार ~ गीत "नाच रे मयूरा " "आकाशवाणी " का सर्व प्रथम गीत जिसे
प्रसारित किया गया वह था "नाच रे मयूरा , खोल कर सहस्त्र नयन देख सरस
स्वप्न जो कि आज हुआ पूरा, नाच रे मयूरा " शब्द लिखे थे कवि पँडित
नरेन्द्र शर्मा जी ने, सँगीत से सजाने वाले श्री अनिल बिस्वास जी थे और
स्वर था गायक श्री मन्नाडे जी का !
सँगीतकार श्री अनिल बिस्वास जी की जीवनी के लेखक श्री शरद दत्त जी ने इस
गीत से जुडे कई रोचक तथ्य लिखे हैँ. जैसे इस गीत की पहली दो पँक्तियाँ
फिल्म "सुजाता " मेँ मशहूर सिने कलाकार सुनील दत्त जी गुनगुनाते हैँ
सुजाता १९५९ मेँ बनी नूतन और सुनील दत्त द्वारा अभिनीत, निर्माता ,
निर्देशक बिमल रोय की मर्मस्पर्शी पेशकश रही थी.

जिसका जिक्र आप अनिल दा की इस वेब साइट पर भी पढ सकते हैँ

The Innaugeral Song for Vividh -Bharti
http://anilbiswas.com/ RE : NAACH RE MAYURA

डा. केसकर जी मँत्री थे सूचना व प्रसारण के ( Information and
Broadcasting ) डा. केसकर जी मँत्री थे सूचना व प्रसारण के !उन्हेँ उस
समय के हिन्दी सिने सँगीत के गीतोँ से नये माध्यम "रेडियो" का आरँभ हो ये
बात नापसन्द थी ! अब क्या हो ? आकाशवाणी पर तब कैसे गीत बजाये जायेँ ये
एक बडा गँभीर और सँजीदा मसला बन गया !
उसका हल ये निकाला गया कि "शुध्ध ~ साहित्यिक " किस्म के गीतोँ का ही
प्रसारण किया जायेगा. और साहित्योक हिन्दी गीतोँ के लिखनेवाले होँगे
देहली से श्री भगवती चरण वर्मा जी ( जिनका उपन्यास "चित्रलेखा " हिन्दी
साहित्य जगत मेँ धूम मचा कर अपना गौरवमय स्थान हासिल किये हुए था और बँबई
से कवि पँडित नरेब्द्र शर्मा जी को चुना गया. इन गीतोँ को सँगीत बध्ध
करेँगे मशहूर बँगाली सँगीत निर्देशक श्री अनिल बिस्वास जी !

उस ऐतिहासिक प्रथम सँगीत प्रसारण के शुभ अवसर पर नरेन्द्र शर्मा जी ने
अनिल बिस्वास को ये गीत दीये और उन्के लिये सुमधुर धुन बनाने का अनुरोध
किया.
ये गीत थे ~~
१) चौमुख दीवला बार धरुँगी, चौबारे पे आज,
जाने कौन दिसा से आयेँ, मेरे राजकुमार
( गायिका थीँ श्री मीना कपूर जी )

२ ) 'रख दिया नभ शून्य मेँ किसने तुम्हेँ मेरे ह्र्दय ?
इन्दु कहलाते, सुधा से विश्व नहलाते,
फिर भी न जग ने न जाना तुम्हेँ, मेरे ह्रदय "
( गायिका थीँ श्री मीना कपूर जी )

३ ) "नाच रे मयूरा, खोल कर सहस्त्र नयन,
देख सघन, गगन मगन,
देख सरस स्वप्न जो कि आज हुआ पूरा,
नाच रे मयूरा ...."
( गायक थे श्री मन्ना डे जी )
( At the inauguration of Vividh Bharati service
the very first song to be played was none other than "naach re
mayuuraa".)

४ ) "युग की सँध्या कृषक वधु सी,
किसका पँथ निहार रही ?
उलझी हुई, सम्स्याओँ की,
बिखरी लटेँ, सँवार रही "
( गायिका थीँ सुश्री लता मँगेशकर जी )

सभी गीतोँ का स्वर सँयोजन अनिल दा ने किया जिसका प्रसारण देढ घँटे के
प्रथम ऐतिहासिक कार्यक्र्म मेँ भारत सरकार ने भारत की जनता को नये माध्यम
"रेडिय़ो " के, श्री गणेश के स्वरुप मेँ , इस अनोखे उपहार से किया.
यही !"प्रसार ~ गीत " कार्यक्रम से हुआ आकाशवाणी का जन्म !!


एक दुखद घटना इस कथा से जुडी हुई है ~ "युग की सँध्या " गीत , इस प्रथम
प्रसारण के बाद, न जाने कैसे, मिट गया ! इस्लिये, उस गीत की रेकोर्डीँग
आज तक उपलब्ध नहीँ है ! भारत कोकिला, स्वर साम्राज्ञी श्री लता मँगेशकर
उसे अगर गा देँ , पूरा गीत नहीँ तो कुछ पँक्तियाँ ही तो सारे भारत के लोग
दोबारा उस गीत का आनँद ले पायेगेँ . आज सँगीत से उस गीत को सजानेवाले
अनिल दा जीवित नहीँ हैँ और ना ही गीत के शब्द लिखने वाले कवि पँडित
नरेन्द्र शर्मा ( मेरे पापा )
भी हमारे बीच उपस्थित नहीँ हैँ ! हाँ, मेरी आदरणीया लता दीदी हैँ और
उनकी साल गिरह पर २८ सितम्बर को मैँ उनके दीर्घायु होने की कामना करती
हूँ !
" शतम्` जीवेन्` शरद: " की परम कृपालु ईश्वर से , विनम्र प्रार्थना करती
हूँ और ३ अक्तूबर को "विविध भारती " के जन्म दीवस पर अपार खुशी और सँतोष
का अनुभव करते हुए, निरँतर यशस्वी, भविष्य के स स्नेह आशिष भेज रही
हूँ ...आशा करती हूँ कि " रेडियो" से निकली आवाज़ , हर भारतीय श्रोता के
मन की आवाज़ हो, सुनहरे और उज्वल भविष्य के सपने सच मेँ बदल देनेवाली ताकत
हो जो रेडियो की स्वर ~ लहरी ही नहीँ किँतु, "विश्व व्यापी आनँद की लहर "
बन कर
मनुष्य को मनुष्य से जोडे रखे और भाएचारे और अमन का पैगाम फैला दे. जिस
से हरेक रुह को सुकुन मिले.
मेरी विनम्र अँजलि स्वीकारेँ ........
.शुभँ भवति ...
सादर ~ स ` स्नेह,
लावण्या

ऊपर की तस्‍वीर में लता मंगेशकर और पंडित नरेंद्र शर्मा

अपनी राय दें