Tuesday, April 7, 2009

मुकेश के अंतिम गीतों में से एक दर्द भरा गीत

दर्द भरे गीतों की चर्चा मुकेश के गीतों के बिना अधूरी है. जितनी मुकेश की आवाज इस तरह के गीतों के लिए एकदम सही है उतनी सही आवाज बहुत कम गायकों की है. वैसे तो मुकेश को राजकपूर की आवाज माना गया है पर मनोज कुमार के लिए उनके गाए रोमांटिक गीत भी बहुत लोकप्रिय हुए है.

आज हम याद कर रहे है सत्तर के दशक में रिलीज हुई फिल्म मुक्ति की। इसी दौर में मुकेश के गाए गीत उनके जीवन के अंतिम गीत रहे। शायद मुक्ति फिल्म का यह गीत मुकेश का गाया अंतिम दर्द भरा गीत है. यह गीत शायद शशिकपूर पर फिल्माया गया और साथ में है विद्या सिन्हा. इस गीत के दो संस्करण है. महिला संस्करण शायद आशा भोंसले या लता जी ने गाया है पर यह उतना लोकप्रिय नहीं हुआ. मुकेश का गाया गीत ही बहुत लोकप्रिय हुआ. रेडियो से बहुत सुना करते थे यह गीत पर बाद में बजना बंद हो गया। जितने बोल इस गीत के मुझे याद आ रहे है वो इस तरह है -

सुहानी चाँदनी रातें हमें सोने नहीं देती
तुम्हारे प्यार की बातें हमें सोने नहीं देती

तुम्हारी रेशमी जुल्फों में दिल के फूल खिलते थे
इन्ही फूलों के मौसम में कभी हम तुम भी मिलते थे
पुरानी वो मुलाकाते हमें सोने नही देती
तुम्हारे प्यार की बातें हमें सोने नहीं देती
सुहानी चाँदनी रातें हमें सोने नहीं देती

------------------
के यादों की ये बरसातें हमें सोने नहीं देती
तुम्हारे प्यार की बातें हमें सोने नहीं देती
सुहानी चाँदनी रातें हमें सोने नहीं देती

पता नहीं विविध भारती की पोटली से कब बाहर आएगा यह गीत…

1 Comments:

SingerMukesh.com said...

Pls. visit www.SingerMukesh.com for more Mukeshji's memories.
Regards,
Pankaj Dwivedi
www.SingerMukesh.com

 
template by : uniQue  |    modified by : सागर नाहर   |    Header Image by : संजय पटेल