Wednesday, May 21, 2008

युवा कवि एकांत श्रीवास्‍तव से बातचीत सुनिए विविध भारती पर आज शाम चार बजे ।

जनवरी के महीने में मैंने तरंग पर एकांत श्रीवास्‍तव से मिलने का एक संस्‍मरण लिखा था ।

मित्रों का आग्रह था कि जब ये इंटरव्‍यू प्रसारित हो तो सूचना ज़रूर दी जाए  । एकांत मेरे प्रिय कवियों में से एक हैं और उनसे बातचीत करने में सचमुच बहुत आनंद आया । एकांत श्रीवास्‍तव से मेरी और कमल शर्मा की बातचीत सुनिए आज शाम पिटारा में । कार्यक्रम होगा 'आज के मेहमान' ।

इस कार्यक्रम में एकांत ने अपने लेखन की शुरूआत, बचपन के दिन, अपनी रचना प्रक्रिया, अपने रचनात्‍मक संघर्ष, आलोचना की सरज़मीं पर अपने क़दम, संपादन के अनुभव जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की है ।

इस अंतरंग बातचीत को ज़रूर सुनियेगा ।

एकांत से जुड़ी तरंग की पुरानी पोस्‍ट यहां पढि़ये । इसमें एकांत की कुछ कविताएं भी प्रकाशित की गयी हैं ।

0 Comments:

 
template by : uniQue  |    modified by : सागर नाहर   |    Header Image by : संजय पटेल